न्यूयॉर्क। संयुक्त राष्ट्र संघ की तरफ से जारी ‘लोगों के खुश रहने की लिस्ट’ में भारत- पाकिस्तान और बांग्लादेश के नीचे है। इस रिपोर्ट में पाकिस्तान 66 वे, चीन 94 और बांग्लादेश 107 नंबर पर है। यूएन की हैप्पीनेस इंडेक्स में भारत बहुत नीचे है और पिछले साल के मुकाबले वह 11 स्थान गवा कर 144 नंबर पर फिसल गया है। फिनलैंड एक नंबर पर है, अमेरिका 19 नंबर पर बना हुआ है।
वर्ल्ड हैप्पीनेस इंडेक्स बनाने के लिए संयुक्त राष्ट्र सतत विकास समाधान नेटवर्क हर साल यह रिपोर्ट जारी करता है। दुनिया के लोगों की खुशहाली को नापने के लिए संयुक्त राष्ट्र 6 फैक्टर का अध्ययन करता है, जिसमें लोगों की आय, जीवन में स्वास्थ्य की दर, लोगों को सामाजिक सपोर्ट, उनकी आजादी, विश्वास और समाज में उदारता को नापा जाता है। भारत के लिए बुरी खबर यह है कि 156 देशों की लिस्ट में वह 144 नंबर पर है।
इसी आधार पर संयुक्त राष्ट्र किसी भी नागरिक को उसकी खुशी के हिसाब से नापता करता है। इस अध्ययन में किसी देश की चिंता, उदासी, क्रोध समेत नकारात्मक भावनाओं को भी नापा जाता है।
भारत के बाद कुछ अफ्रीका के देश, अफगानिस्तान और तंजानिया का नाम है। सबसे हैरानी की बात यह है कि भारत पाकिस्तान से 78 पायदान पीछे है और पाकिस्तान दक्षिण एशिया में सबसे खुशहाल देशों में सबसे ऊपर है।